Wednesday, January 10, 2018



*आपके स्वास्थ्य के लिये*

(विपरीत आहार , ज्यादा खाने पर क्या करें ? माह के अनुसार आहार-विहार)

- दूध की चाय के साथ नमकीन , दूध के साथ नमक का संयोग त्वचा रोग , चर्म रोग का कारण बनता है ।
( असमय बाल सफ़ेद होना,  बाल झड़ना यह भी त्वचा रोगों की श्रेणी में ही आते हैं ।)

- दूध या दूध की बनी किसी भी बस्तु के साथ दही, नमक, इमली, खरबूजा, बेल, ककड़ी कटहल , खिचड़ी , नारियल, मूली, तोरई, तिल , तेल, कुल्थी, सत्तू, खटाई, शराब , नहीं खानी चाहिए।

- दही के साथ खरबूजा, पनीर, दूध और खीर नहीं खानी चाहिए।

- ज्यादा गर्म जल के साथ शहद या नीबू नही लेना चाहिए।

- ठंडे जल के साथ घी, तेल, खरबूज, अमरूद, ककड़ी, खीरा, जामुन , मूंगफली कभी नहीं लेना चाहिए ।


- शहद के साथ मूली , अंगूर, गरम खाद्य या गर्म जल कभी नहीं लेना चाहिए ।

- घी और शुद्ध शहद समान मात्रा में जहर का काम करता है , कुछ त्वचा रोगों को छोड़कर कभी भी इसका प्रयोग ना करें ।

- तरबूज के साथ पुदीना या ठंडा पानी कभी नहीं लेना चाहिए ।

- चावल के साथ सिरका कभी नहीं लेना चाहिए ।

- खरबूज के साथ दूध, दही, लहसून और मूली कभी नहीं खाना चाहिए ।

- आयुर्वेदिक दवा खाली पेट खायी जाती है , यदि दवा गर्म कर रही है तो आधे घंटे के अन्तराल पर कुछ खालें अन्यथा दवा की गरमी आपको बेचैन कर देगी ।

*कुछ वस्तुओं को एक साथ खाना अमृत जैसा है ।
जैसे- खरबूजे के साथ मीठा;
इमली के साथ गुड व गाजर ; मेथी व बथुआ साग के साथ दही का रायता ;
मकई के साथ मट्ठा ;
अमरुद के साथ सौंफ ; तरबूज के साथ गुड ।
मूली या मूली के पत्तों के साथ अनाज या दाल ।
दूध या दही के साथ पका आम ।
गाय का दूध चावल के साथ । दही - खजूर के साथ ।
दूध -चावल के साथ नारियल की गिरी ।
केले के साथ इलायची ।

*कभी कभी कुछ चीजें बहुत पसंद होने के कारण हम ज्यादा बहुत ज्यादा खा लेते हैं, ऎसी चीजो के बारे में बताते हैं जो अगर आपने ज्यादा खा ली हैं तो कैसे पचायें ?*

~ केले कोअधिक खा लिया तो -  दो छोटी इलायची
~ आम पचाने के लिए आधा चम्म्च सोंठ का चूर्ण गुड ।
~ जामुन ज्यादा खा लिया तो ३-४ चुटकी नमक ।
~  सेब ज्यादा खा लिया तो दालचीनी का चूर्ण एक ग्राम ।
~ खरबूज ज्यादा खा लिया तो आधा कप चीनी का शरबत उसे पचा देगा ।
~ तरबूज के लिए सिर्फ एक लौंग ।
~ अमरूद के लिए सौंफ ;
~ ज्यादा नींबू के लिए नमक ;
~ ज्यादा बेर के लिए सिरका ;
~ गन्ना ज्यादा चूस लिया हो तो ३-४ बेर खा लीजिये ।
~ चावल ज्यादा खा लिया है तो आधा चम्म्च अजवाइन पानी से निगल लीजिये ।
~ बैगन के लिए सरसो का तेल एक चम्मच ।
~ मूली ज्यादा खा ली हो तो एक चम्मच काला तिल चबा लीजिये ।
~ बेसन ज्यादा खा लिया हो तो मूली के पत्ते चबाएं
~ खाना ज्यादा खा लिया है तो थोड़ी दही खाइये ।
~ मटर ज्यादा खाई हो तो अदरक चबाएं ।
~ इमली या उड़द की दाल या मूंगफली या शकरकंद या जिमीकंद ज्यादा खा लीजिये तो फिर गुड खाइये ।
~ मूँग या चने की दाल ज्यादा खा लिया हों तो एक चम्मच सिरका पी लीजिये ।
~ मकई ज्यादा खा गये हो तो मट्ठा पीजिये ।
~ घी या खीर ज्यादा खा गये हों तो काली मिर्च चबाएं ।
~ खुरमानी ज्यादा हो जाए तो ठंडा पानी पीयें ।
~ पूरी कचौड़ी ज्यादा हो जाए तो गर्म पानी पी लीजिये । *अगर सम्भव हो तो भोजन के साथ दो नींबू का रस आपको जरूर ले लेना चाहिए या पानी में मिला कर पीजिये या भोजन में निचोड़ लीजिये इससे अनेक बीमारियों से बचे रहेंगे।*

*अब  देखिये कि किस महीने में क्या नही खाना चाहिए और क्या जरूर खाना चाहिए ।*

X चैत में गुड बिलकुल नहीं खाना , पर नीम की पत्ती /फल, फूल खूब चबाना।
X बैसाख में नया तेल नहीं खाना , पर चावल खूब खाएं।
X जेठ की  दोपहरी में चलना मना है, पर दोपहर में सोना जरुरी है।
X आषाढ़ में पका बेल खाना मना है, पर घर की मरम्मत जरूरी है।
X सावन में साग खाना मना है, पर हरड़ खाना जरूरी है।
X भादो मे दही मत खाना, पर चना खाना जरुरी है।
X क्वार में करेला मना है, पर गुड खाना जरुरी है।
X कार्तिक में जमीन पर सोना मना है, पर मूली खाना जरूरी है।
X अगहन में जीरा नहीं खाना , पर शरीर में तेल खाना जरुरी है।
X पूस में धनिया नहीं खाना, पर दूध पीना जरूरी है।
X माघ में मिश्री मत खाना , पर मकर संक्रांति के बाद  खिचड़ी व तिल खाना जरुरी है।
X फागुन में चना मत खाना, पर प्रातः स्नान और नाश्ता जरुर करना ।
अजय कर्मयोगी

No comments:

Post a Comment

वर्ल्ड बैंक सभी देशों को कर्जा देनेवाला एक प्राइवेट बैंक है इसके १३ मालिक कौन कौन

      क्या आप जानतें हैं कि World Bank विश्व बैंक के मालिक सिर्फ़ 13 परिवार हैं ? जी हां विश्व बैंक सरकारी बैंक नहीं है, इसमें दुनियां के महज...